फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर सैकड़ों लोग जमा, मल्हिया पासी द्वार हटाने पर गुस्सा; पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पत्नी समेत बैठे

Sun, 26 Apr 2026 02:43 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मलिहाबाद के मोहान तिराहे पर स्मृति द्वार हटाए जाने से नाराज पासी समाज के लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग जुटे और हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और विधायक जयदेवी भी धरने पर बैठे हैं। गेट दोबारा लगाने की मांग जारी है।
विज्ञापन
लखनऊ-हरदोई हाईवे पर इकट्ठा हुए सैकड़ों लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद के मोहान तिराहे पर लगा महाराजा मल्हिया पासी  स्मृति द्वार 22 अप्रैल देर रात उखाड़े जाने पर पासी समाज के लोग आक्रोशित हो गए। रविवार को पासी समाज के संगठनों और लोगों ने मोहान तिराहे को बंद कर दिया। साथ ही हरदोई लखनऊ राज्यमार्ग आधे घंटे से जाम कर दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस समझाने का प्रयास कर रही लेकिन, गेट दोबारा लगाने को लेकर  लोग अड़े हैं। वहीं, 25 अप्रैल से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और उनकी पत्नी विधायक जयदेवी धरने पर बैठ गए थे। उनका कहना जब तक गेट उसी स्थान पर लगाया नहीं जाएगा धरना (प्रवास) जारी रहेगा। उनका धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें