फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर चढ़ी एसयूवी, एक की मौत, चार घायल; छात्र को भीड़ ने जमीन पर गिराकर पीटा

Sun, 26 Apr 2026 01:39 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कैसरबाग स्थित बर्लिंगटन चौराहे पर तेज रफ्तार एसयूवी स्कूटी से टकराकर डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लखनऊ भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कैसरबाग में शनिवार देर रात बर्लिंगटन चौराहे पर तेज रफ्तार एसयूवी स्कूटी से जा टकराई। फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर सो रहे दो लोगों पर चढ़ गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक शनिवार देर रात करीब तीन बजे विधान भवन की ओर मेडिकल छात्र एसयूवी से जा रहा था। तभी बर्लिंगटन चौराहे के पास एसूयवी आगे चल रही स्कूटी से जा टकराई।  हादसे में स्कूटी सवार पीजीआई निवासी सुशील सोनी, सूरज कश्यप और हेमंत साहू घायल घायल हो गए। फिर एसयूवी ने सो रहे दो और लोगों को कुचल दिया। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

आक्रोशित लोगों ने आरोपी छात्र को एसयूवी से बाहर निकला और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से आरोपी चालक को छुड़ाया। फिर पांचों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सुशील सोनी को  मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें