फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटे की कप्तानी में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, पिता बोले- 'आखिरी गेंद पर भारत के शेरों ने धूल चटाई'

Sat, 14 Nov 2026 08:37 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

भारत की अंडर-19 टीम की एशिया कप में पाकिस्तान पर जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के पिता ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए अपने बेटे और पूरी टीम की तारीफ की है।
विज्ञापन
लक्ष्य रायचंदानी के पिता राजेश रायचंदानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पांच साल का सूखा खत्म कर दिया। भारतीय टीम ने 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इस ऐतिहासिक जीत के बाद गोंडा में जश्न का माहौल है। भारत के अंडर-19 कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के पिता राजेश रायचंदानी ने जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल से भारत अंडर-19 एशिया कप नहीं जीत पाया था और आज इन भारतीय लड़कों ने उस सूखे को खत्म कर दिया। आज बहुत बड़ी जीत है। जिस परिस्थिति में पाकिस्तान ने 338 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, उसे आखिरी गेंद पर चेज करके भारत के शेरों ने उन्हें बुरी तरह हरा दिया।'

एशिया कप में भारत की जीत से देश भर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में टीम इंडिया की इस जीत को आने वाले समय के लिए बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।
विज्ञापन




भारत की अंडर 19 टीम ने शनिवार को इतिहास रचते हुए एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने नौवीं बार यह ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें