फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार, अफसरों का दावा पंद्रह दिन अभी अहम

सार

लखनऊ के गोमतीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज, वृंदावन कॉलोनी जैसी पॉश कॉलोनी में डेंगू के मामले सर्वाधिक आए हैं। सितंबर के महीने में 500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। सितंबर के अंत में हुई अधिक बारिश को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। जगह-जगह जमे पानी में मच्छरों का लार्वा पनपने से बीमारी का खतरा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जनवरी से अब तक 1,005 मरीज सामने आ चुके हैं। डेंगू के लिहाज से अभी 15 दिन अहम हैं।

विज्ञापन


गोमतीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज, वृंदावन कॉलोनी जैसी पॉश कॉलोनी में इस बार डेंगू के मामले अधिक आए हैं। इन इलाकों में कुल मरीजों में से आधे से अधिक मरीज यहीं मिले हैं। वहीं, बीमारी के लिहाज से बेहद संवदेनशील इलाके फैजुल्लागंज व खदरा में आठ से 10 मामले ही सामने आए है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका। सितंबर में ही 500 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आए। राहत की बात यह है कि बीमारी से किसी ने जान नहीं गंवाई। वहीं, लगभग 15 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। घरों में रखे कूलर, गमले, पानी की टंकियों, पुराने टायर और कबाड़ में जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बनता है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि बीते साल भी नवंबर तक करीब एक हजार मामले रिपोर्ट किए गए थे। उन्होंने लोगों से घरों में पानी न जमा होने देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें