फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर, पीएनबी के साथ होगा एमओयू

Sat, 25 Jul 2026 08:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पीएनबी के साथ एमओयू किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का भी शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों को मिलेगा दुर्घटना बीमा कवर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दोहरा तोहफा देंगे। एक तरफ वे मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग पीएनबी के साथ एमओयू भी करेगा। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों को डेढ़ करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

विज्ञापन


पीएनबी के साथ होने वाले एमओयू के तहत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को 1.50 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 3 करोड़ तक का हवाई दुर्घटना बीमा, 60 हजार तक का अस्पताल नकद लाभ तथा 12 लाख तक का टर्म लाइफ बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विभाग इसके माध्यम से शिक्षकों व कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - BJP विधायक के बेटे को धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को 'पाकिस्तान समर्थक' बताकर धमकाया 


वहीं, सीएम कैशलेस चिकित्सा सुविधा में प्रदेश के विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कार्यरत 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों व उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम कुछ शिक्षकों को कैशलेस कार्ड देकर योजना की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


योजना के लागू होने के बाद पात्र शिक्षकों और उनके परिवारों को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। कार्ड बनने के बाद पहले दिन से ही निर्धारित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत वहन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर कार्ड वितरण किया जाएगा।

1900 से अधिक उपचार पैकेज मिलेगा
योजना में सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में 1900 से अधिक उपचार पैकेजों का लाभ मिलेगा। इनमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, जटिल सर्जरी सहित कई गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल है। योजना का संचालन साचीज के माध्यम से किया जाएगा और आयुष्मान भारत की निर्धारित उपचार दरें लागू होंगी। इसके लिए पोर्टल सक्रिय कर शिक्षकों का पंजीकरण किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें