फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और एयरपोर्ट पर अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी, जांचा गया यात्रियों का सामान; एडवाइजरी जारी

Wed, 23 Apr 2025 07:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

High alert in UP: पहलगाम हादसे के बाद लखनऊ के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर बढ़ी सख्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम(जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले के बाद लखनऊ के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाई अलर्ट जारी कर यात्रियों से अपील की गई है कि जांच में सहयोग करें। श्वान व बम निरोधक दस्तों की मदद से जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं एयरलाइनों की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।

विज्ञापन


पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की। इसके चलते एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। चारबाग, लखनऊ जंक्शन, उतरेटिया, गोमतीनगर आदि स्टेशनों से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में बुधवार को जांच की गई। इसके अतिरिक्त श्वान व बम निरोधक दस्तों की मदद से रेलवे स्टेशन परिसर की सघन जांच आरपीएफ व जीआरपी की टीमों ने की। 

Pahalgam Attack Live: पीएम आवास पर CCS की बैठक जारी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री मौजूद
विज्ञापन


यात्रियों का सामान भी जांचा गया। इतना ही नहीं यात्रियों से अपील की गई है कि संदिग्ध नजर आने वाली वस्तुओं व व्यक्तियों की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन या सोशल मीडिया पर दें। इसके अतिरिक्त चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग व कमता बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई। इसी क्रम में अमौसी एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच बुधवार को गहनता से की गई। सीआईएसएफ जवानों ने विशेष तौर पर टीमें बनाकर जांच की। बोर्डिंग के बाद जांच में काफी समय लगा। एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों से अपील की गई है कि जांच में सहयोग करें व अधिक समय लेकर घर से निकलें।
विज्ञापन


जारी की गई एडवाइजरी
एयरलाइनों की ओर से लखनऊ से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को एडवाइजरी भी बुधवार को जारी की गई। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस आदि एयरलाइनों की ओर से यहां तक कहा गया है कि टिकट कैंसिल करवाने पर उनसे कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा। इससे पर्यटकों को काफी राहत हो जाएगी। इसके अतिरिक्त एयरलाइनों की ओर से स्पेशल फ्लाइटें चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें