संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई गई।
- फोटो : amar ujala
नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के साथ स्थानीय पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद सीमा पर आवाजाही की निगरानी बढ़ा दी गई है। चेकपोस्ट पर लोगों से पूछताछ और सामानों की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सीमावर्ती थानों के साथ ही पूरे जिले की पुलिस को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि सीमावर्ती गांवों में लगातार निगरानी और गस्त की जा रही है। सीमावर्ती बाजारों में भी एसएसबी और पुलिस टीमें एहतियात बरत रही हैं।
ये भी पढ़े- पहलगाम हमला: आप सांसद संजय सिंह बोले- सेना को कमजोर न करें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे मोदी सरकार
ये भी पढ़े-Lucknow: उतरेटिया में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का दरवाजा, ट्रेन पलटाने की साजिश, जांच में जुटीं एजेंसियां
बुधवार को एसएसबी और पुलिस ने बालापुर बाजार, मोहकमपुर, बघेलखंड, जरवा में गस्त करने के साथ ही कस्बे के लोगों को जागरूक किया। सीमावर्ती 46 गांवों में पुलिस व एसएसबी टीम जागरूक किया जा रहा है, वहां के ग्राम प्रहरी, प्रधान, रोजगार सेवक व पंचायत सहायकों को गांवों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी तरह की संदिग्ध स्थिति पर तत्काल सूचित करने के लिए सजग किया गया है।
जरवा के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। नौवीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट मनोरंजन पांडेय ने बताया कि टीम पूरी तरह मुस्तैद है। लगातार सीमावर्ती गांवों के साथ ही पगडंडी के रास्तों की निगरानी की जा रही है।