फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज लू और आंधी-बारिश का अलर्ट, मंगलवार को 45 डिग्री के साथ यह जिला रहा सबसे गर्म; चेतावनी जारी

Wed, 10 Jun 2026 07:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजााल नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ जिलों हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
यूपी में गर्मी और लू का असर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है।  उत्तर प्रदेश में माैसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, वहीं प्रदेश के तराई और अन्य कुछ इलाकों में आंधी, बदली और गरज चमक का माैसम है। मंगलवार को प्रदेश के लगभग ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
विज्ञापन




बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में हालात और भी खराब रहे। बांदा, प्रयागराज, झांसी, मेरठ में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा। मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन




माैसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। साथ ही तराई समेत 36 अन्य जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 45 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 44.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 44.4 डिग्री सेल्सियस
कानपुर- 43.9 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 43.6 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

दिन में गर्मी-उमस तो शाम में आंधी का जोर

 दिन में तीखी धूप और भीषण उमस के बाद मंगलवार की शाम मौसम ने फिर करवट ली। राजधानी के कई इलाकों में तेज आंधी आई। कुछ जगह छिटपुट बूंदें भी गिरीं। शाम का यह बदलाव भी लोगों को बहुत ज्यादा राहत नहीं दे सका। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया।



माैसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है। हालांकि, 12 जून को लखनऊ के माैसम में बदलाव की आहट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 11 जून से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजधानी में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की हल्की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें