फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस की होगी पर्याप्त व्यवस्था... त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 27 Jun 2025 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसे लेकर सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सीएमओ-सीएमएस के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग संवेदनशील कांवड़ मार्गों पर एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखेगा। स्वास्थ्य उपकेंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार की व्यवस्था के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अलग से इमरजेंसी वार्ड बनेंगे।

विज्ञापन


चिकित्सा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने एसजीपीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, सैफई के आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय, सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, सीएमओ-सीएमएस को इस संबंध में निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें - सेंट्रल जीएसटी : एक वर्ष में 13 फीसदी राजस्व की रिकॉर्ड वृद्धि, लखनऊ जोन ने कमाया 33 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस ने पांच वर्ष में 4950 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए, 57 हजार से ज्यादा ड्रग ट्रैफिकर्स गिरफ्तार
विज्ञापन


उन्होंने सभी को अलर्ट करते हुए तीन दिन में पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य इकाइयों में पर्याप्त दवाओं का इंतजाम, इमरजेंसी सेवाएं दुरुस्त रखने, स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती, उपकरणों को क्रियाशील रखने व जांच आदि के समुचित इंतजाम करने को कहा है।

उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों पर किसी भी तरह की दुर्घटना पर पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाने व उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के भी निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें