राजभवन द्वारा पूर्व मुख्य सचिव व राजस्व परिषद के चेयरमैन जावेद उस्मानी को राज्य सूचना आयोग का मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किए जाने संबंधी फाइल लौटा दिए जाने के बाद शासन ने अब केंद्र से उस्मानी की सतर्कता जांचों का ब्यौरा मांगा है।
नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को पत्र भेजकर उस्मानी की सतर्कता रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
इसके चलते फिलहाल उस्मानी की नियुक्ति अटक गई है। केंद्र से सतर्कता रिपोर्ट मिलने के बाद ही दोबारा राजभवन को नियुक्ति संबंधी फाइल भेजी जा सकेगी।
गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी होने के बावजूद बृहस्पतिवार को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी उस्मानी की सतर्कता रिपोर्ट खंगालने में जुटे रहे।