फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पांच आईएएस अफसरों का तबादला

Thu, 18 Sep 2014 02:49 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने बुधवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विज्ञापन


राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राज्य विद्युत पारेषण निगम व जल विद्युत निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात कामरान रिजवी को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है।

प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ रिजवी से लिए गए सभी कार्य अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिए गए हैं।

जिन अन्य अफसरों की तैनाती में फेरबदल हुआ है, उनमें विशेष सचिव एवं अपर निदेशक संस्कृति विद्यासागर प्रसाद को सचिवालय प्रशासन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव तथा राज्य कर्मचारी कल्याण निगम व सचिवालय सत्कार सेवा के अधिशासी निदेशक राम विशाल मिश्र को विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया है।

मेरठ के संयुक्त आवास आयुक्त शफाकत कमाल बरेली विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

सीडीओ चंदौली के पद से हटाकर कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में भेजे गए सुजीत कुमार को फीरोजाबाद का सीडीओ बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें