फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल के कन्नौज को खूबसूरत बनाएंगे अखिलेश

Thu, 18 Sep 2014 11:29 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज की ऐतिहासिक इमारतों को संवारने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए इन इमारतों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बुधावर को अधिकारियों से इसके लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।

साथ ही कहा कि वहां एक संग्रहालय का भी निर्माण किया जाए, जिसमें कन्नौज के इतिहास को चित्रों के जरिये सुरक्षित रखा जाए।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कन्नौज नगर के विकास और संग्रहालय निर्माण के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति भी गठित की।
विज्ञापन

खत्‍म होंगी इत्र व्यवसायियों की दिक्कतें

इसमें नगर विकास, पर्यटन विभाग, संस्कृति, आवास, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

समिति से एक महीने में रिपोर्ट मांगी गई है। पर्यटन विभाग को इस कार्य का नोडल विभाग बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कन्नौज के इतिहास से परिचित कराने के लिए हर वर्ष पर्यटनोत्सव का आयोजन किया जाए।

इत्र व्यवसायियों की मदद का निर्देश: मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि कन्नौज में इत्र व्यवसायियों की कई समस्याएं जानकारी में आई हैं।

इनके समाधान के लिए बैठक बुलाई जाए ताकि उसका समाधान कराया जा सके। बैठक में सचिव संस्कृति अनीता मेश्राम, कन्नौज के जिलाधिकारी सहित अन्य कई अधिकारी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें