यूपी में मुसलमानों के बड़े हिस्से को रिझाने के लिए योगी सरकार गरीब मुसलमान लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने का प्रस्ताव तैयार कर रही है।
इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुस्लिम वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर प्रस्ताव तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि गरीब लड़कियों को बीस हजार रुपये आर्थिक मदद देने की जगह सरकार उनकी शादी का पूरा भार वहन करेगी।
इस योजना में सिख व ईसाई समुदाय को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि यूपी में मुसलमानों की आबादी करीब 20 प्रतिशत है, ऐसे में सबसे ज्यादा लाभान्वित होने वाला समुदाय यही होगा।