यूपी सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक 18 अप्रैल को होगी। इस बैठक में पहली दो कैबिनेट बैठकों की तरह योगी सरकार बड़े फैसले ले सकती है।
सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में जहां किसानो की कर्जमाफी व गेहूं खरीद से सम्बंधित बड़े फैसले हुए थे। वहीं, सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में बिजली देने पर निर्णय हुए थे।
दूसरी बैठक में फैसला किया गया कि बुंदेलखंड को 20 घंटे बिजली दी जाएगी। जिला मुख्यालय को 24 और तहसील मुख्यालयों को 20 घंटे बिजली दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि धार्मिक स्थलों को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाएगा और 24 घंटे तक बिजली दी जाएगी।
सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया था कि किसानों से थोक आलू खरीदने का काम करें। उन्होंने कहा, गरीब किसानों की मदद के लिए ये बड़ा कदम है। 1 लाख मीट्रिक टन आलू 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। जिलों में आलू खरीद केंद्र खोले जाएंगे।