फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख लोगों को आवास देगी अखिलेश सरकार

Thu, 23 Apr 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी आवास योजना में डेढ़ लाख लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने विकास प्राधिकरणों को इस योजना में फ्लैट का लक्ष्य दे दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दो मई को योजना का शुभारंभ कराने की तैयारी है। इसके लिए प्रमुख सचिव आवास सदाकांत की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक होगी।

इसमें योजना का विधिवत शुभारंभ किए जाने और तय अवधि में फ्लैट बनाए जाने पर भी विचार-विमर्श होगा।

राज्य सरकार ने निम्न-मध्य वर्ग के लोगों को छत मुहैया कराने के लिए समाजवादी अफोर्डेबल आवास योजना शुरू की है।

इसमें 10 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के फ्लैट बनाकर लोगों को दिए जाएंगे। विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद के साथ निजी क्षेत्रों के सहयोग से योजना के फ्लैट बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विभाग ने इस योजना में फ्लैट बनाने का लक्ष्य तय कर दिया है। आवास विभाग चाहता है कि पंजीकरण के सालभर के बाद लोगों को फ्लैट मिलने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें