राज्य सरकार ने शुक्रवार को पांच जिलाधिकारियों समेत छह आईएएस
अधिकारियों का तबादला कर दिया।
फीरोजाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी को हटाकर
प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उन्नाव के डीएम विजय किरन आनंद को
फीरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है।
मुरादाबाद में तैनात संजय कुमार को
हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। जबकि सोनभद्र के डीएम चंद्रकांत को
मुरादाबाद भेजा गया है।
फर्रूखाबाद के डीएम पवन कुमार को भी हटाकर वेटिंग
में रखा गया है। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद एनकेएस चौहान हो फर्रूखाबाद का
नया डीए बनाया है।
माना जा रहा है कि इन सभी जिलाधिकारियों को पार्टी
नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर हटाया गया है।
पार्टी के मंत्री,
विधायक और कार्यकर्ता चुनाव में हार के लिए अफसरों को भी जिम्मेदार ठहरा
रहे हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को रामपुर, बदायूं व चंदौली के डीएम समेत
चार आईएएस का तबादला किया गया था।