एक दूसरे से अलग गणपति का अपनी ओर खींचता अंदाज प्रदर्शनी के दूसरे दिन चित्रकारी के शौकीनों को खूब भाया।
गणपति ही नहीं चटकीले रंगों में माखनचोर कृष्ण का मनमोहक रूप भी लोगों को अपनी ओर खींचता रहा।
अलीगंज के राष्ट्रीय कला केन्द्र रीजनल सेंटर पेंटिंग्स, ड्राइंग, स्कल्पचर से सजी ‘आकार’ प्रदर्शनी के दूसरे दिन राजस्थानी कला के रंगों पारखी एकटक टकटकी लगाये देखते रहे।
राजस्थान से आये कलाकारों के साथ 18 वरिष्ठ कलाकारों की कृतियों से सजी प्रदर्शनी में कला के पारखियों की रुचि ब्रांज की कृतियों के अलावा मथुरा की कलाकार उमा शर्मा के बनाये पेपर कोलाज में खास रही।
जो उन्होंने बालीवुड मैग्जीन की कटिंग से तैयार की। लगभग 45 डिग्री की गर्मी में राजस्थानी कलाकारों की कृतियों को देखने जुटे शौकीन अंदर और बाहर दोनों ही माहौल स राजस्थानी माटी की महक में खोये। प्रदर्शनी 26 मई तक चलेगी।