फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर जजों को महंगी कार क्यों दे रहे हैं अखिलेश?

Thu, 07 May 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जजों के लिए टोयटा करोला स्टाफ कार खरीदने की मंजूरी दे दी है। 45 कारों की खरीद के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जजों के लिए नए वाहन खरीदने के लिए बजट की मांग की गई थी। बताया जाता है कि एंबेसडर कारों के स्थान पर दूसरी महंगी गाड़ी की खरीद के सुझाव पर शासन काफी पशोपेश में था।

विभाग की ओर से इस मद में केवल प्रति कार सात लाख रुपये का प्रावधान था, लेकिन जजों की गरिमा के लिहाज से टोयटा करोला का सुझाव दिया गया।

इस गाड़ी की कीमत 13 लाख 36 हजार 354 रुपये बताई गई, लेकिन मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद जजों के लिए टोयटा करोला स्टाफ कार खरीद को हरी झंडी मिल गई है। प्रमुख सचिव न्याय अनिरुद्ध सिंह ने नए वाहन खरीदने के  लिए 6 करोड़ एक लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कमिश्नर-कलेक्टर अभी नए वाहन का कर रहे इंतजार

कमिश्नर और कलेक्टर भी सात लाख रुपये से अधिक कीमत वाले वाहन चाहते हैं।

शासन इनके लिए इनोवा कार खरीदने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है, पर एंबेसडर के स्थान पर नए वाहन खरीदने की सीमा सात लाख रुपये तय होने से मामला अटका हुआ है।

शासन के अधिकारियों का कहना है कि कैबिनेट से सीमा बढ़वाने के बाद इनोवा खरीदने की अनुमति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें