फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के लिए यूपी सरकार ने की बड़ी घोषणा

Tue, 23 Feb 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखा प्रभावित बुंदेलखंड के लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने राज्य आपदा मोचक निधि से 21 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत सूखा प्रभावित सभी जिलों में बराबर-बराबर धनराशि का आवंटन किया गया है।

बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले सभी सात जिलों झांसी, ललितपुर, जालौन, चित्रकूट, बांदा, महोबा व हमीरपुर के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आपदा पीड़ितों को राहत राशि का वितरण केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ही करवाएं।

साथ ही, लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने व वहीं बैठक में इसे पढ़कर सुनाने को भी कहा गया है।

राजस्व सचिव डीके सिंह की ओर से इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें