यूपी में एक दिन में 10 लाख से ज्यादा पौधे रोपे जाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सीएम अखिलेश यादव को प्रशस्ति पत्र भेजा है।
राज्य को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाणपत्र पहले ही मिल चुका है। यह रिकॉर्ड पिछले साल नवंबर में बनाया गया था।
पिछले साल 7 नवंबर को आठ घंटे में प्रदेश के दस स्थानों पर दस लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए थे।
पौधों के वितरण के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑडिटर भी मौजूद रहे।
इस तरह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में यूपी एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे रोपने वाला प्रदेश बन गया।
इस कामयाबी के लिए राज्य सरकार को सर्टिफिकेट भी दिया गया।
चूंकि, यह अभियान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर ही संपन्न हुआ था, इसलिए उनके योगदान को देखते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें भी डाक के माध्यम से प्रशस्ति पत्र भेजा है।