मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को राजस्व परिषद के चेयरमैन जावेद उस्मानी को राज्य सूचना आयोग का मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बनाए जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी।
अब उस्मानी इस पद की जिम्मेदारी संभालने से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
बताते चलें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता वाली चयन समिति की संस्तुति पर राज्यपाल ने सोमवार को ही उस्मानी को सीआईसी बनाने को मंजूरी दी थी।
मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्य सचिव ने उस्मानी की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी।
1982 बैच के आईएएस उस्मानी अब अपनी 36 वर्ष पुरानी प्रशासनिक सेवा को अलविदा कहने के लिए वीआरएस अप्लाई करेंगे।
उस्मानी साफ कर चुके हैं कि वीआरएस की संस्तुति होने के बाद ही वह पदभार ग्रहण करने की तिथि तय करेंगे।