फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार की कथनी-करनी में फर्क नहीं: राज्यपाल

Sat, 30 Jan 2016 03:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में शुक्रवार को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अभिभाषण में उन्होंने कहा कि सरकार ने लगभग सभी वादे पूरे दिए हैं। सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं रहा।
विज्ञापन


मौसम की मार से प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार ने सबसे पहले और सबसे ज्यादा राहत राशि दी। 102 व 108 एंबुलेंस से 1.28 करोड़ से ज्यादा लोगों को इलाज का फायदा पहुंचाया गया।

45 लाख परिवारों के खाते में समाजवादी पेंशन भेजी जा रही है। प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ा है और पिछले सरकार की तुलना में ऊर्जा के बजट में तीन गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने कहा, मेरी सरकार ने हर साल जनता के सामने विकास का एजेंडा रखा। पूरे साल उस पर तेजी से असरदार कार्यवाही की। हमारी मेहनत रंग लाई और बड़ी संख्या में विकास योजनाएं अमल में आती दिख रही हैं।
विज्ञापन

इन योजनाओं की खासतौर पर की तारीफ

राम नाईक ने कहा, सरकार ने डॉ. लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, लोहिया आवास योजना और जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना को सफलतापूर्वक चलाया। कामधेनु योजना के माध्यम से सैकड़ों किसानों को रोजगार दिया।

कौशल विकास मिशन द्वारा लाखों युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला सम्मान प्रकोष्ठ गठित किया गया है। 1090 सेवा का विस्तार किया जा रहा है।

अपराध नियंत्रण पर तत्परता से काम किया
राज्यपाल ने कहा, मेरी सरकार ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की मुस्तैदी के लिए पूरी तत्परता से काम किया। विभिन्न शरारती तत्वों और सांप्रदायिक ताकतों की कोशिशों के बावजूद सौहार्द और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें