फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, आम लोग भी हो सकेंगे शामिल

Sat, 06 Feb 2021 01:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में फल, शाक-भाजी व पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का आयोजन तीन दिन के लिए किया जा रहा है जिसमें आम लोग भी शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन


लखनऊ के राजभवन में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों की फल, सब्जी और पुष्प को शामिल किया गया है। उद्घाटन के बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने समारोह के सभी स्टॉल का जायजा लिया। आठ फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में नामचीन किसान, कृषि विशेषज्ञ और फल उत्पादक शामिल होंगे और फल व सब्जियों से बनने वाले अचार, सॉस और जैम बनाने के बारे में बताएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि की लागत कम करना और कृषि के विविधीकरण की ओर ध्यान देना जरूरी है। प्रदेश सरकार किसानों को समर्पित है और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें