यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को आयोध्या दौरे पर रहीं। जहां करीब चार घंटे गुजारने के बाद वह अयोध्या एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
वह सुबह करीब पौने 10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचीं और यहां से कार द्वारा कनक भवन पहुंची। उन्होंने यहां करीब 15 मिनट तक दर्शन व पूजन किया। इस दौरान कनक भवन के मैनेजर अजय झाझरिया ने उन्हें कनक भवन के इतिहास के बारे में पूरी जानकारी दी।