फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राज्यपाल ने हरदोई के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘रेडियो जागो’ का किया लोकार्पण

Tue, 11 Apr 2023 05:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सामुदायिक रेडियो का लोकार्पण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रसारित करने की अपील की है।
विज्ञापन
रेडियो जागो का लोकार्पण करने के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन से आनलाइन हरदोई जनपद के प्रथम सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘रेडियो जागो’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सामुदायिक रेडियो जनसामान्य तक अपनी बात पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है क्योंकि यह क्षेत्र विशेष की अपनी भाषा एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रेरित करने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच भी उपलब्ध कराता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की आवाज तो पहुंच जाती थी लेकिन ग्रामीण समुदाय को अपनी बात रखने का उचित मंच नहीं मिलता था। कम्युनिटी रेडियो के आ जाने से अब उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा साथ ही चल रही विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - भाजपा से नहीं बनी बात, अब सुभासपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, राजभर ने सुनाया ये फरमान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ मेयर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव प्रमुख दावेदारों में, एक और पूर्व सीएम की बहू चर्चा में


उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक रेडियो के माध्यम से समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा उन्हें शिक्षित बनाने की परिकल्पना साकार होगी। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने ‘रेडियो जागो’ के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से जुड़े हुये कार्यक्रमों को विभिन्न विधाओं के माध्यम से प्रसारित करें। साथ ही इनमें बच्चों की भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें क्योंकि आज देश की संस्कृति, संस्कारों और परम्पराओं को आपस में जोड़कर लोगों को संस्कारवान बनाने की बहुत बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामुदायिक रेडियो समुदाय के हर वर्ग बच्चों, महिलाओं, किसानों, व्यवसायियों, किशोरों तथा वृद्ध लोगों से कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ाव रखेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें