फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का अंबेडकरनगर दौरा: प्राथमिक स्कूलों का किया निरीक्षण, विकास के कार्य भी देखे

Tue, 05 Sep 2023 02:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को अंबेडकरनगर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और विकास के कार्य भी देखे।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों से भी मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को अंबेडकरनगर जिले में अपने दौरे की शुरुआत चिन्तौरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर की। यहां उन्होंने परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। बच्चों से उनका हाल जाना और सुविधाओं का हाल देखा।

विज्ञापन


राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा में बच्चों को किट सौंपी और कर्मियों से कहा कि इससे बच्चों का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों को ज्ञानवर्धन के लिए टूर पर भेजने का सुझाव दिया। बच्चों में अच्छी आदत डालने और बुराइयों से दूर रखने के लिए हमेशा ध्यान देने को प्रेरित किया। इससे पहले उन्होंने परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास का जायजा लिया। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर कविता सुनाई। उन्होंने पुस्तकालय और रसोईघर की स्थिति भी देखा।

ये भी पढ़ें - भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग, मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: सपा ने सीओ को निलंबित करने की मांग की, मुस्लिम मतदाताओं की आईडी छीनने का लगाया आरोप


इसके बाद राज्यपाल ने टांडा तहसील के पुंथर लेक का जायजा लिया। बस्ती आजमगढ़ नेशनल हाइवे के किनारे 96 बीघे में फैली इस झील का सुंदरीकरण जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। राज्यपाल ने झील का जायजा लेते हुए प्रशासन के प्रयासों को सराहा। कहा कि इससे पर्यटन के साथ ही कई तरह के रोजगार बढ़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उनकी प्रगति जानी। राज्यपाल ने कहा कि पिछले एक दशक में समूहों के जरिए महिलाओं का विकास तेजी से बढ़ा है। उन्होंने यहां महिलाओं को और प्रगति के लिए प्रेरित किया। 
इससे पहले राज्यपाल ने चिंतौरा में वर्मी कंपोस्ट एवं रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया।

इससे पहले वे सोमवार शाम बस्ती से निकलकर अकबरपुर हवाई पट्टी पहुंचीं। वहां जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी अजीत सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा और एमएलसी हरिओम पांडेय ने बुके देकर उनका स्वागत किया। अकबरपुर नगर स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद वे मंगलवार सुबह से भ्रमण पर निकली हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें