फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्रों से घर भेजे गए लोगों से बात करेंगे मुख्यमंत्री योगी के ‘योद्धा’

Fri, 17 Apr 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण की आशंका में जिलों के क्वारंटीन केंद्रों में रोके गए लोगों को घर भेजने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे सभी लोगों से बात कर हालचाल लेने और नियमित फीडबैक लेने की जिम्मेदारी सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार के निर्देशन में सीएम हेल्पलाइन-1076 को सौंपी है।

विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न स्थानों से करीब 1.25 लाख लोगों को अलग-अलग जिलों में शेल्टर होम व क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन के लिए रखा गया है। शासन ने पिछले दिनों 14 दिन पूरा करने वाले लोगों को राशन पैकेट के साथ घर भेजने और 14 दिन घर पर अनिवार्य होम क्वारंटीन के सख्त निर्देश दिए थे। अब जिलों में यह काम शुरू हो गया है।

होम क्वारंटीन में कोई ढिलाई न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ऐसे लोगों के परिवार के सदस्यों, स्थानीय प्रधान व अन्य लोगों की मदद ले रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने संस्थागत क्वारंटीन से होम क्वारंटीन में भेजे गए प्रत्येक व्यक्ति के नाम, मोबाइल नंबर व संबंधित गांव के प्रधान की जानकारी मांग ली है।
विज्ञापन


अब सीएम हेल्पलाइन-1076 से जुड़े कर्मी ऐसे लोगों को फोन कर प्रशासन से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे।  कोई समस्या होगी, तो उसका समाधान भी कराएंगे। यह रिपोर्ट समय-समय पर मुख्यमंत्री को दी जाएगी। इससे लोगों को यह संदेश देने की योजना है कि सरकार उनके साथ है।

विज्ञापन

गेहूं कटाई व बिक्री में मुश्किल तो 1076 पर करें शिकायत

आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में गेहूं व अन्य फसलों की कटाई व बिक्री के लिए किसानों की आवाजाही में छूट दी गई है। इसमें अड़चन आए तो लोग हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत कर सकते हैं। शासन स्तर से समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें