- पत्रावलियों पर निर्णय में कम समय लगे
अफसरों से पत्रावलियों के परीक्षण की वर्तमान पद्धति में सुधार लाने के संबंध में सुझाव मांगा गया है। पूछा गया है कि क्या यह संभव है कि अंतिम निर्णय लेने से पहले पत्रावलियों का विभिन्न स्तरों से गुजरना कम किया जा सके? उन क्षेत्रों का सुझाव दें, जहां अंतिम निर्णय निचले स्तरों पर लिया जा सकता है।
- कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने पर मंथन
कर्मचारियों को प्रभावी व दक्ष बनाने के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए रणनीति का निर्धारण भी करना है। अफसर बताएंगे कि कार्मिकों को तकनीक का उपयोग करते हुए किस प्रकार प्रभावी व दक्ष बनाया जा सकता है।
- जनसेवाओं से जवाबदेही
विभाग द्वारा संचालित सार्वजनिक क्षेत्रों के सेवाओं की सूची मांगी गई है। पूछा गया है कि उनमें से कितनी लोक सेवा अधिनियम के प्रावधान के अंतर्गत जोड़ दी गई हैं? कौन सी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक रूप से दी जाती हैं और कब तक विभाग के सभी सार्वजनिक सेवाओं को डिजिटल रूप दे दिया जाएगा। क्या दी जा रही सार्वजनिक सेवाओं पर आम लोगों की प्रतिक्रिया को शामिल करना अधिकारियों या संबंधित कार्यालय के मूल्यांकन का हिस्सा होना चाहिए?