फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अरुणाचल में शहीद मेजर पंकज पांडेय के परिजनों को 50 लाख की सहायता और नौकरी देगी योगी सरकार

Sun, 25 Jul 2021 03:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हरदोई के निवासी सेना के मेजर पंकज कुमार पाण्डेय के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हरदोई निवासी सेना के मेजर पंकज कुमार पाण्डेय के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद पंकज के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें