फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने देर रात किए 21 एआरटीओ के तबादले, लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन बने अमित राजन राय

Tue, 22 Dec 2020 11:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
राज्य सरकार ने मंगलवार को 21 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) का तबादला आदेश जारी कर दिया। अभी तक विभागीय मुख्यालय में तैनात अमित राजन राय को एआरटीओ प्रवर्तन लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय में तैनात आलोक सिंह को एआरटीओ प्रशासन लखीमपुर खीरी, ऋतु सिंह को एआरटीओ प्रशासन उन्नाव, राजीव कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन ललितपुर, आदित्य त्रिपाठी को एआरटीओ प्रशासन अमरोहा, आरके सरोज को एआरटीओ प्रशासन रायबरेली, सत्येन्द्र कुमार यादव को एआरटीओ प्रशासन आजमगढ़, मो. अजीम को एआरटीओ प्रवर्तन कुशीनगर, राघवेन्द्र सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद, सुरेन्द्र सिंह को एआरटीओ प्रशासन रामपुर व विवेक शुक्ला को एआरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर के पद पर भेजा गया है। 

जबकि लखीमपुर खीरी के एआरटीओ प्रशासन वीके सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन दल द्वितीय गोरखपुर, एआरटीओ प्रशासन गोंडा संजीव कुमार सिंह को मुख्यालय, एआरटीओ प्रशासन मथुरा बबिता सिंह को एआरटीओ प्रशासन गोंडा, एआरटीओ प्रवर्तन कानपुर सुधीर कुमार वर्मा को एआरटीओ प्रशासन कानपुर, एआरटीओ प्रशासन बिजनौर प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी, एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी राजेश कर्दम को मुख्यालय तथा एआरटीओ प्रशासन अमरोहा शिव शंकर सिंह को एआरटीओ प्रशासन बिजनौर के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें