फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन आज, भाजपा सांसदों-विधायकों के घर-दफ्तर पर थाली बजाएंगे कांग्रेसी

Tue, 22 Dec 2020 11:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस बुधवार को पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर किसान संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। इसलिए अब कांग्रेस को आंदोलन का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन


इस आंदोलन के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों व कार्यालयों का घेराव करेगी और ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

कांग्रेस के सभी जिला और शहर अध्यक्षों को इस बारे में निर्देश भेज दिए गए हैं। लल्लू ने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें