फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गाजियाबाद से हटाए गए अमित पाठक

Tue, 17 Aug 2021 01:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बताया जा रहा है कि बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता द्वारा सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने की घटना की वजह से अमित पाठक पर गाज गिरी है। 
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें गाजियाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अमित पाठक को यहां से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसी पड़ पर गाजियाबाद भेजा गया है।                       

विज्ञापन


इसी प्रकार एटीएस में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात बबलू कुमार को मुरादाबाद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता द्वारा सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने की घटना की वजह से अमित पाठक पर गाज गिरी है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने वाराणसी में एसएसपी रहते हुए अमित पाठक पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें