फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच कराएगी योगी सरकार, सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 26 Sep 2017 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा व सिद्घार्थ नाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि सरकार ने बीएचयू में हुए घटनाक्रम की मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया है। प्रशासन बीएचयू की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएगा।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में शर्मा ने कहा, छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए। वे हमारे-अपने हैं। प्रशासन या कुलपति के जरिए छात्रों से लगातार संवाद होना चाहिए। साथ ही बाहर के जो असामाजिक तत्व हैं और वातावरण दूषित करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका नहीं मिलना चाहिए।

पूरे कैंपस की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए प्रशासन ने सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। घटनाक्रम की रिपोर्ट आने पर सार्वजनिक की जाएगी। एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि वहां बाहर से लोग आए, उन्होंने पथराव किया, पेट्रोल बम फेंके, वातावरण दूषित करने की कोशिश की, इसलिए मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के लोग दूषित कर रहे हैं शिक्षण संस्‍थाओं का माहौल

- फोटो : amar ujala
कहा कि विपक्ष हताश व निराश है। जनता उन्हें खारिज कर चुकी है। अब वे शैक्षणिक संस्थानों का माहौल दूषित करना चाहते हैं। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी दी कि राजनीति करनी है तो राजनीतिक क्षेत्र में आएं। धरना-प्रदर्शन के लिए कैंपस को दूषित न करें।

शर्मा ने कहा, जो लोग छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर घिनौनी राजनीति करना चाहते हैं और जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, उन सबको चिह्नित किया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें