फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार करोड़ निवेश लाने का लक्ष्य: यूपी सरकार की नई कपड़ा नीति जून में, बुनकरों को मिलेंगे पॉवर लूम

Mon, 18 Apr 2022 12:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में जून तक 3000 करोड़ के निवेश से लगभग 115 एक्सपोर्ट ओरिएंटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना का शिलान्यास जुलाई में करने की योजना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार नई टेक्सटाइल्स पॉलिसी-2022 को जून में लागू करेगी। इसके तहत पांच वर्षों में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं सौर ऊर्जा से पावरलूम संचालन को प्रोत्साहन देने के लिए एक नई योजना का संचालन किया जाएगा। इसके लिए हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से 500 सोलर लूम बनाकर बुनकरों में बांटे जाएंगे।

प्रदेश में बुनकरों को नई तकनीक व योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में नंबर एक अर्थव्यवस्था बने। इसके तहत 100 दिनों की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तक 3000 करोड़ के निवेश से लगभग 115 एक्सपोर्ट ओरिएंटेड टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना का शिलान्यास जुलाई में किया जाएगा। इनमें सितंबर 2025 तक वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करा दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें