फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में उठी मांग: दीपावली के पहले बोनस और महंगाई भत्ते की किश्त जारी करे सरकार, सीएम को लिखा पत्र

Sat, 21 Oct 2023 07:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में महत्वपूर्ण वृद्धि को मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ते को 42% से बढ़ाकर 46% कर दिया गया है।
विज्ञापन
dearness allowance
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर दीपावली से पहले कर्मचारियों का बोनस और महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने की मांग की। परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिये दीपावली के पहले बोनस तथा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी करने की घोषणा कर दी है। केन्द्र की तरह प्रदेश सरकार को भी दीपावली के पहले ही बोनस तथा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी करनी चाहिये ताकि राज्य कर्मचारी भी दीपावली का त्योहार उल्लास से मना सकें। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षणोत्तर कर्मचारियों-पेंशनरों के डीए में वृद्धि करे सरकार

 प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व पेंशनरों ने केंद्र सरकार की भांति प्रदेश सरकार से यहां भी चार फीसदी डीए में वृद्धि करने की मांग की है। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति व उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए पत्र भेजा है।

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के संयोजक एनपी त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को पेंशनरों को दीवाली का तोहफा डीए में वृद्धि करके दे सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समय से इसकी घोषणा कर दी है। अगर प्रदेश सरकार इसे नहीं लागू करती तो कर्मचारियों को दीपावली में निराशा हाथ लगेगी। ऐसे में प्रदेश सरकार एक जुलाई 2023 से चार फीसदी की दर से डीए स्वीकृत करे।
विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि दीपावली के पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। केंद्र ने अपने कर्मचारियों के डीएम में चार प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है, अब प्रदेश सरकार भी दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को तोहफा दें।

इसका लाभ प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों और सात लाख पेंशनरों का 4-4 फीसदी डीए जल्द से जल्द मिलना चाहिए। साथ ही प्रदेश सरकार भी अन्य प्रदेशों की तरह यूपी में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करें। कर्मचारियों को किसी भी क़ीमत पर एनपीएस में सुधार मंजूर नहीं है। उन्हें पुरानी पेंशन चाहिए।

केंद्र ने किया घोषित
कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में महत्वपूर्ण वृद्धि को मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ते को 42% से बढ़ाकर 46% कर दिया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 4% की वृद्धि हुई।  डीए बढ़ोतरी का फैसला एक जुलाई 2023 से ही लागू होगी।  इस निर्णय से उनके मासिक भत्ते में वृद्धि होगी, जिसका उद्देश्य उन्हें जीवन यापन की बढ़ती लागत से निपटने में मदद करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें