फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनामी बाबा ही सुभाष चन्द्र बोस हैं? इस रहस्य से जल्द ही उठेगा पर्दा

Wed, 29 Jun 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गुमनामी बाबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद के गुमनामी बाबा उर्फ भगवानजी के सच से अब जल्द ही पर्दा उठेगा। राज्यपाल राम नाईक ने इस मामले की जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन


राज्यपाल का कहना है, इस मामले का सच सामने आना बेहद जरूरी है। मामले की जांच के लिए यूपी सरकार ने कमेटी गठित की है और इस कमेटी का चेयरमैन जस्टिस विष्णु सहाय को बनाया गया है।

यूपी के फैजाबाद जिले में सितंबर 1985 तक रहे गुमनामी बाबा के बारे में कहा जाता है कि वह कोई और नहीं बल्कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे।

बीते दिनों फैजाबाद में जब गुमनामी बाबा के सामान की जांच की गई तो उसमें गोल फ्रेम वाले छह ऐसे चश्मे मिले जैसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस लगाया करते थे।
विज्ञापन

सामान ने बढ़ाया रहस्य

गुमनामी बाबा का सामान - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा नेताजी से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें भी मिली हैं। ज्यादातर फोटो आजाद हिंद फौज के प्रमुख अफसरों की हैं।

साथ ही अस्पताल में किसी शख्स के भर्ती होने की फोटो में नर्स डेनियल दिख रही हैं, जिन्हें नेताजी का करीबी माना जाता है।

गुमनामी बाबा ने फैजाबाद और अयोध्या दस साल बिताए हं। वहां रहने वाले कई लोगों का मानना था कि रामभवन में रहने वाले गुमनामी बाबा कोई और नहीं बल्क‌ि सुभाष चंद्र बोस थे। 

इसके अलावा गुमनामी बाबा की मौत के बाद फैजाबाद पहुंची उनकी भतीजी ललिता ने भी माना था कि गुमनामी बाबी ही नेताजी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें