फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से मौतों पर सरकार ने दिया जवाब तो भाजपा MLA बोले-अपने दफ्तर के सामने से कब हटवाएंगे ठेका

Wed, 26 Jul 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में भाजपा विधायक अशोक चंदेल ने बुधवार को सरकार पर सवाल उठाते हुए जानना चाहा कि हमीरपुर में भाजपा दफ्तर के सामने से शराब का ठेका कब हटेगा?
विज्ञापन


अपना दल के डॉ. आरके वर्मा ने प्रश्न प्रहर में पूछा कि प्रदेश में जहरीली शराब पीने से कितनी मौतें हुई हैं? क्या सरकार ने जहरीली शराब का निर्माण व ब्रिकी रोकने के लिए कोई प्रभावी कार्ययोजना बनाई है?

इसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, 2016 में 15-16 जून की रात को जहरीली शराब के सेवन से एटा में 33 और फर्रुखाबाद में 8 लोगों की मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन


अवैध शराब और आबकारी अपराधों को रोकने के लिए आबकारी मुख्यालय से समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं।

साल में चार बार विशेष अभियान चलाने की योजना है। इस साल 22 मई से 7 जून तक चले अभियान में 15544 मामलों में 446453 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई थी। इस दौरान 930 लोगों को जेल भेजा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

55 लोग किए गए गिरफ्तार

- फोटो : amar ujala
इस माह 7 से 14 तारीख तक चले विशेष प्रवर्तन अभियान में 10 जुलाई तक 2676 केस दर्ज किए गए हैं और 5770 लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई है। 55 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

इस बीच भाजपा के अशोक चंदेल ने कहा कि हमारी स्थिति विपक्ष से भी बदतर है, विपक्ष गैरहाजिर है, हम ही सवाल कर लेते हैं। उस समय उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। आरके वर्मा के पूरक सवाल के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, बरामद की गई अवैध शराब को केस चलने तक आबकारी और पुलिस के गोदाम में रखा जाता है। चंदेल फिर खड़े हुए।

कहा कि हमीरपुर में भाजपा दफ्तर के बाहर शराब का ठेका है। शराब पीने के बाद कुछ लोग भाजपा दफ्तर में घुसकर हंगामा करते हैं। ठेका हटवाने के लिए वह और पार्टी जिलाध्यक्ष डीएम, जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी मंत्री को पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने जानना चाहा कि शराब का यह ठेका कब तक हटेगा। संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, इसे हटाने के आदेश दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें