फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में 30 बच्चों की मौत पर सरकार का चौकाने वाला बयान, कहा खबरें भ्रामक

Fri, 11 Aug 2017 10:46 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
बीआरडी अस्पताल
विज्ञापन
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 30 बच्चों की मौत की खबरों को सरकार ने बेबुनियाद ठहराया है।
विज्ञापन


सरकार ने दावा किया है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। जिलाधिकारी मौके पर रहकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

मीडिया में दिखाई जा रही रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मरीजों की मौत अन्य कारणों से हुई है न कि ऑक्सीजन की कमी से।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी क्षेत्र गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी से 30 बच्चों की मौत की खबर को कई चैनलों ने प्रमुखता से चलाया है।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने की वजह से यह हादसा हुआ है। अस्पताल पर 68 लाख रुपये की बकायेदारी होने के बाद ठेकेदार ने सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन


इस वजह से अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई। सभी बच्चे  महराजगंज, सिद्धार्थ नगर और कुशीनगर के बच्चे हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने इसकी मजिस्ट्रेट जांच कराने को कहा है। उन्होंने माना कि ऑक्सीजन के पेमेंट को लेकर विवाद था, लेकिन ये मौत इससे पहले और बाद की हैं।

पूर्व सीएम अख‌िलेश यादव ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा और कठोर कार्यवाही की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें