फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भगोड़े आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी के लिए केंद्र को भेजी गई सिफारिश

Thu, 19 May 2022 01:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

व्यवसायी पर दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भगोड़े आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी के लिए प्रदेश सरकार ने सिफारिश कर दी है। वह डेढ़ साल से फरार है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगोड़े आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को सिफारिश भेज दी है। मणिलाल पर भ्रष्टाचार और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है। मणिलाल पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। वह डेढ़ साल से फरार हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने पाटीदार की बर्खास्तगी के लिए अपने स्तर से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर केंद्र को भेज दी है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही मणिलाल को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

2014 बैच के आईपीएस मणिलाल पर आरोप है कि उन्होंने महोबा में एसपी रहते हुए भ्रष्टाचार किया और अवैध धन उगाही के लिए खनन व्यवसायी इंद्र कांत त्रिपाठी पर दबाव बनाया जिससे तंग आकर इंद्र कांत त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें