यूपी में सोमवार को 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 87 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक 6.02 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से लगभग 5.91 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.16 प्रतिशत पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 1.11 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। सोमवार को एक मरीज की मौत के साथ संक्रमण से अब तक कुल 8,716 मरीजों ने दम तोड़ा है। वर्तमान में 2,366 एक्टिव केस हैं। लगभग एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण से मुक्त चल रहे श्रावस्ती में दो नए रोगी मिले हैं। सबसे अधिक 21-21 मरीज लखनऊ और प्रयागराज में हैं। 48 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला है। इसके अलावा शामली, कासगंज में एक भी एक्टिव मरीज नहीं मिला।