फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 2023 के सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी, शारदीय नवरात्र में मिलेगा लगातार चार दिन का अवकाश

Tue, 15 Nov 2022 08:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाश की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार 2023 में  25 सार्वजनिक और 31 निर्बन्धित अवकाश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अगले साल कई बार लगातार तीन व चार दिन सार्वजनिक अवकाश का आनंद ले पाएंगे। शासन ने मंगलवार को वर्ष 2023 के 25 सार्वजनिक और 31 निर्बंधित अवकाशों की सूची जारी कर दी। वर्ष 2023 में पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को दिन होगा। पूरे वर्ष में सर्वाधिक कुल छह त्योहार व दिवस बृहस्पतिवार के दिन पड़ रहे हैं। दिवाली का अवकाश 12 नवंबर को और गोवर्द्धन पूजा का 13 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को कार्मिकों को दफ्तर जाना होगा और भैया दूज की छुट्टी 15 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


उठा सकेंगे लगातार तीन दिन की छुट्टी का लुत्फ 
वर्ष 2023 में शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे (7 नवंबर), डॉ. भीमराव आबंडेकर जयंती (14 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (5 मई) तीन सार्वजनिक अवकाश होंगे। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कार्मिक तीन दिन छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी प्रकार सोमवार के दिन महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर), दशहरा (23 अक्तूबर), गुरुनानक जयंती (27 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर ) के सार्वजनिक अवकाश होंगे। ऐसे में इनसे पहले शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कार्मिक लगातार तीन दिन छुट्टी मना सकेंगे। शारदीय नवरात्र में 23 अक्तूबर सोमवार को महानवमी और 24 को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उससे पहले शनिवार व रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी होगा। ऐसे में नवरात्र में लगातार चार दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा। इन अवकाशों के अतिरिक्त जिलाधिकारी तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। हालांकि उन्हें अवकाश का कारण बताते हुए पहले इसकी सूचना संबंधित मंडलायुक्त को देनी होगी। जबकि तीन से अधिक स्थानीय अवकाश घोषित करने से पहले शासन की अनुमति लेनी होगी।

बैंक 1 अप्रैल को बंद रहेंगे
बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी के चलते वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन एक अप्रैल को अवकाश रहेगा।

दो कार्यकारी अवकाश घोषित
गुरु गोविंद सिंह जयंती 5 जनवरी और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को कार्यकारी अवकाश घोषित किया गया है।

पांच छुट्टियों का होगा नुकसान
मोहम्मद हजरती अली की जयंती 5 फरवरी और दीपावली 12 नवंबर को रविवार के दिन होगी। इसी तरह महाशिवरात्रि 18 फरवरी, ईद-उल-फितर 22 अप्रैल और मोहर्रम 29 जुलाई शनिवार के दिन होगा। शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश होने रहता है। ऐसे मेें कार्मिकों को पांच छुट्टियों का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक अवकाश सूची
गणतंत्र दिवस    26 जनवरी    
मो. हजरत अली का जन्मदिन    5 फरवरी    
महाशिवरात्रि    18 फरवरी    
होलिका दहन    7 मार्च    
होली    8 मार्च    
रामनवमी    30 मार्च
महावीर जयंती    4 अप्रैल
गुड फ्राइडे    7 अप्रैल
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती    14 अप्रैल
ईद उल फितर    22 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा    5 मई        
ईदुज्जुहा (बकरीद)    29 जून 
मोहर्रम    29 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस    15 अगस्त
रक्षाबंधन    31 अगस्त
जन्माष्टमी    7 सितंबर
बारावफात    28 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती    2 अक्तूबर
महानवमी    23 अक्तूबर
दशहरा विजयदशमी    24 अक्तूबर
दीपावली    12 नवंबर 
गोवर्धन पूजा    13 नवंबर
भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती    15 नवंबर
गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा    27 नवंबर
क्रिसमस    25 दिसंबर





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें