फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आगरा मॉडल’ ध्वस्त, कोरोना के आंकड़े छुपा रही सरकार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू

Mon, 11 May 2020 08:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में कोरोना संक्रमित केसों का आंकड़ा जहां अन्य राज्यों के मुकाबले तेजी से बढ़ रहा है, वहीं योगी सरकार का तथाकथित ‘आगरा मॉडल’ ध्वस्त हो चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक 3467 कोरोना मरीजों में आगरा से 756 केस हैं। आगरा में महामारी बेकाबू हो गई है। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटाना सरकार की असफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सरकार पुलिस के दम पर कोरोना महामारी में मर रहे लोगों का आंकड़ा छुपा रही है।

पूरे प्रदेश में टेस्टिंग का आंकड़ा बहुत ही कम है। सरकार द्वारा अनुबंधित कई प्राइवेट लैबों के कोरोना टेस्ट संदिग्ध पाए गए हैं।

अभी तक बहराइच, सीतापुर और नोएडा की प्राइवेट लैबों के 10 पॉजिटिव टेस्ट सरकारी लैब में दुबारा टेस्ट करने पर निगेटिव पाए गए हैं। यह कोरोना के मरीजों की जिंदगी के साथ भयानक खिलवाड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें