फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खुलेंगी 16 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, इन संस्थाओं ने दिए प्रस्ताव

Fri, 22 Jun 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में 16 निजी विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव सरकार को मिले हैं। पांच सदस्यीय कमेटी इनके प्रस्ताव और परियोजनाओं का परीक्षण करेगी। कमेटी में उस क्षेत्र के  विवि के कुलपति को अध्यक्ष और उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव/संयुक्त सचिव को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन


विवि के वित्त अधिकारी, जनपद के अपर जिलाधिकारी भी इसके सदस्य होंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को विधानसभा सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।  उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में निजी क्षेत्र में विवि स्थापना के लिए राज्य सरकार और निवेशकों के बीच तीन एमओयू हुए थे। एक विवि पर 600 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।

इन तीन के अतरिक्त 29 अन्य प्रस्ताव भी राज्य सरकार को मिले हैं। इनमें से 16 निजी विवि के लिए मिले प्रस्तावों और परियोजना रिपोर्ट के परीक्षण केलिए इस समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के बाद ही निजी विवि स्थापना के विधेयक को राज्य सरकार पास करेगी। इसके अलावा अन्य जो प्रस्ताव पहले से प्रक्रिया में हैं और कुछ नए प्रस्तावों पर अलग से कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी विवि की स्थापना अब कम भूमि में भी

डेमो
यूपी सरकार ने निजी क्षेत्र के लिए भूमि के मानकों में बदलाव किया है। पहले निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 100 और नगरीय क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन की जरूरत होती थी। अब इसे कम करके ग्रामीण क्षेत्र में 50 और नगरीय के लिए 20 एकड़ किया गया है। इससे निजी विवि खोलने के लिए संस्थाओं को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

इन संस्थाओं ने दिए हैं प्रस्ताव
मौलाना आजाद रूरल यूनिवर्सिटी एवं अवध ग्रामीण कृषक सेवा उत्थान समिति महमूदाबाद सीतापुर, प्रसाद एजुकेशन ट्रस्ट बंथरा लखनऊ, विद्या बाल मंडली सोसाइटी मेरठ, बृजवासी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी गोविंदनगर मथुरा, इमैनुएल विवि रायबरेली के लिए सैम हिग्गन बाटम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी इलाहाबाद, अर्जुन विवि सीतापुर के लिए सोशल एक्शन फॉर वेलफेयर एंड कल्चरल एडवांसमेंट लखनऊ, ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एंड एजुकेशनल डवलपमेंट सोसाइटी आजमगढ़, ग्रेटर नोएडा में मेट्रो यूनिवर्सिटी के लिए मेट्रो हॉस्पिटल्स दिल्ली, इंडिया नॉलेज सिटी फाउंडेशन ग्रेटर नोएडा, टीएस मिश्रा विवि के लिए वैदिक एंड फ्यूचरिस्टिक एजुटेक कंपनी अनौरा लखनऊ, डॉ.केएन मोदी यूनिवर्सिटी मोदीनगर के लिए डॉ. केदार नाथ मोदी इंस्टीट़्यूट एंड रिसर्च ट्रस्ट गाजियाबाद, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ के लिए एजुकेशनल ट्रस्ट चंडीगढ़, आईआईएलएम विवि ग्रेटर नोएडा के लिए रामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली, भगवंत एजुकेशनल डवलपमेंट सोसाइटी बिजनौर, श्रीमोहन सिंह शिक्षा संस्थान मथुरा और एसीएन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट अलीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें