फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: त्योहार पर बाजार गुलजार, 10 हजार करोड़ पहुंची यूपी सरकार की कमाई, अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 09:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में गिरावट के साथ ही आर्थिक मोर्चे पर प्रदेश सरकार को राहत मिलनी शुरू हो गई है। दशहरा, नवरात्र और दिवाली के लिए जमकर हुई खरीदारी से योगी सरकार की अक्तूबर में कमाई करीब 10 हजार करोड़ पहुंच गई है। यह पिछले महीने से 1648 करोड़ रुपये ज्यादा है।

विज्ञापन


कोरोना काल में पहली बार किसी माह में यूपी की कमाई 10 हजार करोड़ पहुंची है। अर्थव्यवस्था के रफ्तार पकड़ने से प्रदेश की विकास परियोजनाओं व योजनाओं को और गति मिलने की उम्मीद है।

अनलॉक के बाद बाजार को रफ्तार देने की कोशिशों का नतीजा साफ नजर आ रहा है। सितंबर में सरकार को 8346.76 करोड़ रुपये की आय हुई थी। वहीं, अक्तूबर में होने वाली कमाई 9,995.02 करोड़ पहुंच गई जो 1648.26 करोड़ ज्यादा है। वैट, स्टांप-रजिस्ट्रेशन, वाहन कर, भूतत्व व खनिकर्म सहित सभी प्रमुख मदों में राजस्व प्राप्तियां बढ़ी हैं। हालांकि राज्य उत्पाद शुल्क में कुछ कमी सामने आई है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए एकमुश्त बोनस भुगतान का कर चुका है एलान

केंद्र अपने कर्मचारियों को दशहरा के पहले ही एकमुश्त बोनस भुगतान का एलान कर चुका है। प्रदेश सरकार को यह तय करना है कि केंद्र की तरह राज्यकर्मियों को एक महीने का पूरा बोनस नकद दिया जाए या पूर्व की तरह एक चौथाई या आधा ही नकद दिया जाए। बाकी रकम जीपीएफ में डाली जाए।

माना जा रहा है कि सरकार इस पर फैसले के लिए अक्तूबर में होने वाली आय का इंतजार कर रही है। इसी सप्ताह अक्तूबर की प्राप्तियों के अंतिम आंकड़े आने की संभावना है। इसके बाद बोनस पर भी फैसले की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के 15 लाख कर्मचारी बोनस पर निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां देखें: सितंबर व अक्तूबर 2020 में सरकार की कमाई के आंकड़े

प्रमुख मदों में कमाई-- सितंबर 2020--  अक्तूबर-2020
राज्य वस्तु एवं सेवा कर-- 1695.82-- 3027.35
राज्य उत्पाद शुल्क-- 2141.27-- 2089.34
स्टांप तथा पंजीकरण शुल्क-- 1436.92-- 1603.17
बिक्री-व्यापार आदि-- 1706.04-- 1784.67
वाहन कर-- 439.61-- 486.08
विद्युत कर तथा शुल्क-- 41.07-- 60.91
भूतत्व एवं खनिकर्म-- 182.88-- 243.36
(स्रोत : कोषवाणी। प्रदेश को 60 मदों से कमाई होती है।)

(वैट, स्टांप-रजिस्ट्रेशन,  वाहन कर, विद्युत कर, भूतत्व व खनिकर्म में  बढ़ा राजस्व, स्रोत- कोषवाणी। प्रदेश को 60 मदों में कमाई होती है।)

अक्तूबर-2020 में कमाई: 9995.02 करोड़ रुपये।
सितंबर- 2020 में कमाई: 8346.76 करोड़ रुपये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें