फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, घर में लगे पाक मुर्दाबाद के नारे

Sun, 25 Jun 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीनगर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान साहब शुक्ला के परिवारीजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है साथ ही शहीद के परिवारीजनों से मिलने जाने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि साहब शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव तहसील के बेलीपार थानाक्षेत्र के रुदाइन उर्फ मंझगांव के रहने वाले थे। शहीद के गांव में लोगों ने पाकिस्तान के प्रति गुस्सा दिखाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

साहब श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों के हमले में शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा ने ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे के साथ ही सीएम योगी ने शहीद के परिवारीजनों से मिलने जाने की भी घोषणा की है। वो नौ जुलाई को शहीद के परिजनों से मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें