लखनऊ में किसी शरारती तत्व द्वारा भगवान बुद्घ की प्रतिमा तोड़े जाने से तनाव व्याप्त हो गया। मामला तूल पकड़ते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के हजरतगंज परिवर्तन चौक पर लगी बुद्घ की प्रतिमा की कुछ शरारती तत्वों ने अंगुली तोड़ दी। जानकारी मिलने पर बुद्घ समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया।
मामले पर प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी और कुछ ही देर में मूर्ति ठीक करवा दी।
मामले पर लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि प्रतिमा का तीन अंगुली टूटी थी। पुलिस ने तत्काल सही कर दिया। एफआईआर की तहरीर ले ली गई। अब स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।