फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स को मुफ्त पढ़ाएगी सरकार, साथ में एक लाख रुपए भी देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार सीपीएमटी के टॉप फाइव स्टूडेंट्स की फीस माफ करने जा रही है। इनकी हॉस्टल की फीस भी माफ होगी। साथ ही सरकार इन्हें एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी देगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन


मेधावी युवाओं को सम्मानित करने की कड़ी में प्रदेश सरकार ने अब सीपीएमटी के टॉप फाइव स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का फैसला किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टॉपर्स को बहुत सी सौगातें देंगे सीएम अखिलेश

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कार्यक्रम के लिए समय लिया जा रहा है। सरकार इन्हें एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार व मेडिकल की कुछ अच्छी किताबें भी इनाम स्वरूप देगी। इससे पहले आईआईटी के भी मेधावी युवाओं को प्रदेश सरकार ने एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार व एक-एक लैपटॉप दिया था।

सीपीएमटी टॉपर्स को सम्मानित करने में शर्त रखी गई है कि टॉपर प्रदेश के ही मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे हों। यदि टॉप फाइव में शामिल छात्र-छात्रा जिन्होंने यूपी से बाहर दाखिला लिया है उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा।

सीपीएमटी के टॉप फाइव
रौनक जैन, सहर्ष सिंह, अजीतधर द्विवेदी, वैशाली सिंह व अक्षय कुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें