फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीसीसी कॉनक्लेव: मुख्य सचिव बोले- यूपी को निवेश का पहला विकल्प बनाने पर काम कर रहे हैं

Tue, 10 Jun 2025 01:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने लखनऊ में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर कॉनक्लेव में संबोधित किया और प्रदेश को निवेश के लिए पहले स्थान पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यूपी को हमेशा दूसरे विकल्प के रूप में देखा गया है। हैदराबाद में स्पेस न मिलने पर इन्वेस्टर यूपी में आते थे। अब यूपी को पहले विकल्प के रूप में बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं। पिछले सात आठ साल में जीडीपी को दोगुना करने वाले उदाहरण दुनिया में बहुत कम हैं। इस दौरान यूपी की आबादी में चार करोड़ नए लोग शामिल हुए हैं। प्रति व्यक्ति आय भी दोगुना हुई है। 600 डालर से 1400 डॉलर हो गई। अभी भी बहुत लंबा रास्ता तय करना है। मुख्य सचिव ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) कॉनक्लेव में निवेशकों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने निवेश के लिए कस्टमाइज्ड पॉलिसी बनाई है इसीलिए आज दुनिया से निवेशक यहां आना चाहते हैं। सात आठ साल पहले भी इंडस्ट्रीज थी लेकिन आज जैसा आकर्षण नहीं था। यूपी को लेकर सोच में बदलाव पहले नहीं था। पहले पॉलिसी थी लेकिन इनसेंटिव नहीं होता था।

निवेशक कहते थे कि पॉलिसी तो है लेकिन पैसा देने के समय पीछे हो जाते हैं लेकिन यूपी ने इसे कर दिखाया है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि दुबई में फिशरीज की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी होगी जहां पानी नहीं है लेकिन ऐसा संभव हुआ। इंडस्ट्रीज और एग्रीकल्चर में अंतर है। हमें टियर टू और टियर थ्री सिटीज पर फोकस करना है। सरकार बहुत लंबे समय के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


आजादी के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद बुंदेलखंड में 65000 हेक्टेयर का नया शहर बनाया जा रहा है। अभी तक 18000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए 6000 एकड़ जमीन ली जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें