फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आज से बसंती होगा यूपी का मौसम, थमेगी ठंडी हवाएं, पुरवाई चलने से चढ़ेगा पारा, जानिए बारिश का पूर्वानुमान

Sat, 10 Feb 2024 08:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

प्रदेश का मौसम आज से बदलने जा रहा है। चुभने वाली सर्द हवाएं मंद पड़ने वाली हैं। जानिए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या अनुमान जताए हैं। 
विज्ञापन
धूप निकला तो खिले चेहरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में शीतलहर का दौर अब करीब-करीब गुजर गया है। शनिवार से शीतलहर पैदा करने वाली ठंडी हवाओं का प्रकोप कम होगा। अब यहां पुरवाई चलेगी। प्रदेश में पुरवा हवा का दौर शुरू होने से लोगों को गिरते पारे से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से पारा क्रमिक रूप से चढ़ सकता है। हालांकि ये राहत दो दिन तक ही रहने के आसार हैं। इसके बाद फिर से बादल और बारिश के पूर्वानुमान जताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अभी तक पछुआ हवा के कारण गलन बरकरार थी। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, फुरसतगंज में 5.5 डिग्री दर्ज हुआ। अयोध्या में तो रात का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दो दिन तक मौसम शुष्क रहने के दौरान पारे में मामूली बढ़त रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें