फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विराट कोहली के शतक पर फ्री में बांटी बिरयानी, सड़क पर लगा जाम, भीड़ इतनी कि बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 16 Nov 2023 11:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

कोतवाली नगर के तिकोनीबाग चौकी क्षेत्र के एक बिरयानी संचालक ने भारत-न्यूजीलैंड मैच में विराट कोहली के बनाए रन के अनुसार बिरयानी पर छूट देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
दुकान के बाहर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच जिले में  विराट कोहली के शतक मारने पर एक बिरयानी दुकानदार ने फ्री में बिरयानी बांटी। फ्री की बिरयानी खाने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ऐसे में कई राहगीर भी परेशान हुए।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के तिकोनीबाग चौकी क्षेत्र के एक बिरयानी संचालक ने भारत-न्यूजीलैंड मैच में विराट कोहली के बनाए रन के अनुसार बिरयानी पर छूट देने की घोषणा की थी। शतक पर फ्री में बिरयानी बांटी जानी थी। संचालक की यह घोषणा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। मैच में विराट कोहली ने शतक मार दिया। जिसके बाद फ्री में बिरयानी खाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।



तिकोनीबाग चौकी से चंद कदम दूर स्थित होटल के बाहर बिरयानी लेने वालों की कतार लग गई। कुछ ही देर में मुख्य मार्ग जाम हो गया। रोडवेज बस स्टैंड तक वाहनों की कतार लग गई। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। राहगीर घंटों जाम में जूझते रहे। यह घोषणा होटल संचालक के लिए मुसीबत का सबब बन गई और कई बार विवाद की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें